Breaking News

बंगाल: बागी नेताओं ने TMC के फंड की जांच की मांग की, थाने में दर्ज कराई शिकायत     |   TMC MP अभिषेक बनर्जी पार्टी के सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर से मिलने संसद पहुंचे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे     |   ‘इजरायली डिफेंस फोर्सेज़ फिलहाल दक्षिणी लेबनान में तैनात रहेंगी’, बोले रक्षा मंत्री     |   पंजाब: BSF ने बॉर्डर पर हथियार तस्कर पकड़ा, AK-47, 25 पिस्तौल और 368 कारतूस बरामद     |  

'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन जल्द, Netflix और YouTube पर एक साथ होगा स्ट्रीम

कॉमेडियन समय रैना का चर्चित कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) अब दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार शो सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि Netflix और YouTube दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा। समय रैना ने अपने दोस्त बलराज सिंह के साथ एक वीडियो जारी कर इस बात की घोषणा की। वीडियो में बताया गया कि दूसरे सीजन के एपिसोड Netflix और YouTube पर एक ही समय में और समान अवधि के साथ उपलब्ध होंगे। शो को पहले की तरह अनफिल्टर्ड और बेबाक अंदाज में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Netflix ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की घोषणा साझा की है, जिसके बाद फैंस में उत्साह बढ़ गया है। इस घोषणा पर कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, "इस बार डिस्क्लेमर डाल देना प्लीज, केस लड़ने में आसान होता है।" उनका यह कमेंट शो के पहले सीजन से जुड़े विवाद की ओर इशारा माना जा रहा है।

दरअसल, फरवरी 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवादों में आ गया था, जब रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा शो में पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए थे। शो में की गई एक टिप्पणी को लेकर भारी विवाद हुआ था, जिसके बाद समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थीं। विवाद के बाद समय रैना ने शो के एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे, जबकि रणवीर अल्लाहबादिया ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

वहीं, समय रैना ने हाल ही में अपने पहले स्टैंड-अप स्पेशल 'Still Alive' के जरिए जोरदार वापसी की है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस स्पेशल को 5.34 करोड़ (53.4 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है। यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फुल-लेंथ स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल बन गया है।करीब 1 घंटा 21 मिनट लंबे इस शो में समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद, एक साल के ब्रेक, निजी संघर्षों, मानसिक स्वास्थ्य, कश्मीरी पंडित पहचान और अपने प्रशंसकों के समर्थन पर खुलकर बात की है। अब 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन की घोषणा के बाद फैंस बेसब्री से इसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।