Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

विशाल पांडे के समर्थन में उतरी समीक्षा सूद, बोली- अरमान मलिक को घर से बाहर निकाला जाए

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और विशाल पांडे की दोस्त समीक्षा सूद ने बिग बॉस शो में अरमान मलिक की तरफ से की गई हिंसा की कड़ी निंदा की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अरमान की हरकत पर हैरानी जताई। उन्होने बिग बॉस के प्रोड्यूसरों से अरमान मलिक को घर से बाहर निकालने का भी आग्रह किया है। 

वहीं उन्होंने अरमान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करने के लिए शो के प्रोड्यूसरों पर सवाल भी उठाए और कहा कि उनका व्यवहार ऑडियंस के लिए एक गलत मिसाल कायम करता है। समीक्षा को यह भी लगता है कि लवकेश कटारिया ने बातचीत के दौरान जो कहा, उसके लिए वह खड़े नहीं हुए या उनका सपोर्ट नहीं किया। समीक्षा सूद को टेलीविजन शो "बाल वीर", "डोली अरमानों की" और "एक आस्था ऐसी भी" में उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है।