Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

नए लुक में वायरल हुए सलमान खान, छोटे बाल और दाढ़ी में दिखे भाईजान

Salman Khan:  ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। इस दौरान आमिर के अच्छे दोस्त और अभिनेता सलमान खान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सलमान खान का नया लुक देखकर आमिर और करीना के अलावा फैंस भी दंग रह गए हैं।

छोटे बाल और दाढ़ी में दिखे सलमान
फिल्म ‘लगान’ की 25वीं सालगिरह पर जब सलमान खान पहुंचे, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। वहां आमिर खान भी मौजूद थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के नए लुक की हुई। सलमान खान इस इवेंट में छोटे बाल और हल्की ट्रिम की हुई दाढ़ी में नजर आए। इस नए लुक में वे बेहद फिट और हैंडसम लग रहे हैं। जैसे ही इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आए, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई है।

सोशल मीडिया पर सलमान के लुक को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। सलमान के नए लुक को देखकर फैंस हैरान और उत्सुक दोनों हैं।  एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान और आमिर एक साथ’, एक यूजर ने पूछा, ‘क्या ये सच में सलमान खान हैं?’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह बदलाव शानदार है’, एक यूजर ने लिखा, ‘अगर यह उनकी अगली फिल्म का लुक है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी’

फिल्म ‘SVC63’के निर्देशक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वामशी पेडिपल्ली हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म मशहूर प्रोडक्शन हाउस ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ की 63वीं फिल्म है, इसलिए इसे अभी ‘SVC63’ नाम दिया गया है। इसके अलावा सलमान फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे, जिसकी नई रिलीज की घोषणा जल्द हो सकती है।