Breaking News

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी, अभिषेक और कल्याण इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को यूथ TMC का अध्यक्ष नियुक्त किया     |   WB: ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ HC जाएगी TMC     |   CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक मामले में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: MCD ने फ्लोरिश इन गेस्ट हाउस को सील किया     |  

सलमान खान की फ़िल्म मातृभूमि का इमोशनल गाना रिलीज, लिखा- ॐ मैं हूं

 सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल केमिस्ट्री फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नए गाने ‘मैं हूं’ में देखने को मिली है। बकरीद के खास मौके पर रिलीज किए गए इस गाने ने आते ही फैंस को भावुक कर दिया। देशभक्ति और जुदाई के एहसास से भरे इस ट्रैक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा, “ॐ… मैं हूं।” वीडियो की शुरुआत सलमान और चित्रांगदा सिंह की भावुक झलकियों से होती है। यह कोई रोमांटिक डांस नंबर नहीं, बल्कि प्यार, इंतजार और बिछड़ने के दर्द को महसूस कराने वाला इमोशनल ट्रैक है।

गाने में चित्रांगदा सिंह का किरदार सलमान के लिए बेहद भावुक नजर आता है। ब्लैक एंड व्हाइट विजुअल्स में फिल्माए गए कई सीन्स दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं। ‘मैं हूं’ को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल और म्यूजिक दोनों ही दिल को छू लेने वाले हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने सलमान खान को बकरीद की शुभकामनाएं दीं, तो वहीं कुछ ने इसे साल का सबसे इमोशनल देशभक्ति गीत बताया।

मातृभूमि की रिलीज डेट-

बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका टाइटल बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड की कुछ आपत्तियों के साथ-साथ रीशूट की वजह से फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी।पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की उम्मीद है।