Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Raja Shivaji Collection: अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म "राजा शिवाजी" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.40 करोड़ रुपये की कमाई की। ये किसी भी मराठी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बन गया है।

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और ये शुक्रवार को मराठी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अभिनेता ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फिल्ममेकर्स ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े शेयर किए। इस पोस्ट में फिल्म का पोस्टर भी था।

कैप्शन में लिखा था, "जय भवानी, जय शिवाजी। पहले दिन भारत में एनबीओसी 12.40 करोड़ रुपये। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक जीवन पर आधारित। 'राजा शिवाजी' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। अभी अपने टिकट बुक करें | यू/ए 16+ | मराठी और हिंदी।"

ये फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित है।