Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का फर्स्ट लुक जारी, सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में दिखे

Prahaar Movie: प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने गुरुवार को आने वाली बायोपिक ड्रामा फिल्म "प्रहार" का पहला लुक जारी किया। इस फिल्म में राजकुमार राव मशहूर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम का किरदार निभाते दिखेंगे। "थ्री ऑफ अस" और "पाताल लोक" जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अविनाश अरुण ने इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट किया है। ये फिल्म सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "कसाब को फांसी देने में इतना समय क्यों लगा? उज्ज्वल निकम के रोल में राजकुमार राव 'प्रहार' में सच सामने लाएंगे। सात अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में।" उज्ज्वल निकम मुख्य रूप से 1993 के मुंबई बम धमाकों और 26/11 के आतंकी हमलों में प्रॉसिक्यूशन (मुकदमे की पैरवी) का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं।

हाल ही में जारी टीजर के मुताबिक, फिल्म की कहानी मुख्य रूप से अजमल कसाब के खिलाफ निकम द्वारा चलाए गए मुकदमे पर आधारित है। कसाब 2008 के हमलों के बाद पकड़ा गया एकमात्र जीवित आतंकवादी था।

"प्रहार" में वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। "प्रहार" के अलावा राजकुमार राव क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली पर बनने वाली बायोपिक में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। "दादा" नाम की इस फिल्म को फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट करेंगे।