Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने संगम पर स्नान किया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि आखिरकार प्रयागराज आने का मौका मिला। अभिनेता अपनी फिल्म "छावा" का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विक्की कौशल ने कहा, "मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहा था। अब जब मैं आज यहां हूं, तो मैं बहुत अच्छा और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।"