Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

‘मुसाफिर कैफे’ की OTT रिलीज डेट का ऐलान, टीजर हुआ जारी

Musafir Cafe: अभिनेता विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना अभिनीत रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स ने सीरीज का टीजर जारी करते हुए बताया कि यह बहुप्रतीक्षित शो 24 जुलाई से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित यह सीरीज प्रेम, दोस्ती और जिंदगी के अहम मोड़ों की भावनात्मक कहानी पेश करती है।

 ‘मुसाफिर कैफे’ तीन ऐसे अनजान लोगों की कहानी है, जिनकी राहें एक-दूसरे से टकराती हैं। विक्रांत मैसी सीरीज में चंदर मोहन शर्मा का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी पहचान और अपने सपनों की जिंदगी की तलाश में है। वहीं वेदिका पिंटो ‘सुधा’ के रोल में नजर आएंगी, जो अपने भविष्य को अपनी शर्तों पर गढ़ना चाहती है। महिमा मकवाना ‘प्रीति’ का किरदार निभा रही हैं, जिसकी शांत और संवेदनशील जिंदगी अचानक नए मोड़ लेती है।

आठ एपिसोड की इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे ये तीनों किरदार एक-दूसरे के जीवन को प्रभावित करते हैं और रिश्तों, संघर्षों तथा महत्वपूर्ण फैसलों के बीच अपनी राह तलाशते हैं। कहानी प्यार, अधूरे अवसरों, दोस्ती और जिंदगी बदल देने वाले अनुभवों को बेहद भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करती है।

‘मुसाफिर कैफे’ को शरण्य राजगोपाल ने लिखा और क्रिएट किया है, जबकि निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। सीरीज का निर्माण टेरीबली टिनी टेल्स और होममेड स्टोरीज़ सह-निर्माता के रूप में जुड़ी हुई हैं। मुख्य कलाकारों के अलावा सीरीज में आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह आठ एपिसोड की रोमांटिक ड्रामा सीरीज 24 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी।