Breaking News

पाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप     |   डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा मई में, बेटा एरिक और बहू लारा भी जाएंगे साथ     |   PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 40 मिनट बात     |   छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 40 मजदूर घायल     |   पटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा     |  

'चांद मेरा दिल’ के नए पोस्टर रिलीज, अनन्या पांडे और लक्ष्य की लव स्टोरी की झलक

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के नए पोस्टर्स जारी किए हैं, जिनमें अनन्या पांडे और लक्ष्य की लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी और विवेक सोनी द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अनन्या और लक्ष्य पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों क्रमशः ‘चांदनी’ और ‘आरव’ के किरदार निभा रहे हैं।

करण जौहर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर्स की एक सीरीज साझा की। पहले पोस्टर में दोनों को बेड पर बैठकर बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वहीं एक अन्य तस्वीर में वे कॉलेज क्लासरूम में करीब बैठकर नजर आ रहे हैं, जबकि एक और पोस्टर में उनका बेफिक्र अंदाज दिखाई देता है।

पोस्टर्स पर लिखे कैप्शन—“प्यार में पड़ना आसान है, बड़ा होना नहीं”, “जब जिंदगी सिलेबस बदल देती है” और “जब प्यार जिंदगी से तेज बढ़ता है”—फिल्म की कहानी की झलक देते हैं। पोस्टर्स के साथ करण जौहर ने लिखा, “पेश है एक ऐसी लव स्टोरी, जहां जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है।” मेकर्स ने यह भी जानकारी दी कि फिल्म का टीज़र मंगलवार, 7 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

पोस्टर्स रिलीज से एक दिन पहले करण जौहर ने लीड जोड़ी की एक झलक साझा करते हुए लिखा था, “प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता... बस थोड़ा पागल होना पड़ता है! कल सुबह 11 बजे मिलिए हमारे आरव और चांदनी से।” धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।