Breaking News

भवानीपुर की हार को ममता बनर्जी ने किया चेलैंज, कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर की याचिका     |   एक नई याचिका दायर करने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी     |   ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची बोले- हमने सभी मोर्चों पर युद्धविराम की घोषणा की     |   कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, विमान में आई थी तकनीकी खराबी     |   नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे सांसद काकोली घोष और निशिकांत दुबे     |  

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने माइल्स मंतजारिस से की सगाई, इंस्टा पर साझा कीं तस्वीरें

अभिनेत्री दिशानी चक्रवर्ती ने अपने मित्र और रंग संयोजक (कलरिस्ट) माइल्स मंतजारिस के साथ सगाई कर ली है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की बेटी दिशानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस सगाई की कई तस्वीरें साझा कीं।

दोनों का विवाह आगामी छह दिसंबर को संपन्न होगा। दिशानी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "06:12:2026। मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे सहज और हमेशा का फैसला।" साझा की गई तस्वीरों में दिशानी सफेद रंग की पोशाक में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि मंतजारिस गहरे रंग की कमीज और स्लेटी रंग की पैंट पहने हुए हैं।

एक अन्य तस्वीर में मंतजारिस घुटनों के बल बैठकर अभिनेत्री के सामने विवाह का प्रस्ताव रखते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मंतजारिस ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोबारा साझा किया है। दिशानी चक्रवर्ती 'द गेस्ट', 'टू फेस्ड' और 'फ्रूट बाउल' जैसी कई लघु फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

इसके अलावा, उन्होंने कुछ परियोजनाओं में बतौर लेखक और निर्माता भी काम किया है।