Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मेहरीन पीरजादा ने अर्श औलख के साथ रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

New Delhi: अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा ने हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में अर्श औलख से शादी कर ली। मेहरीन पीरजादा 'एफ2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन', 'महानुभवुडु' और 'राजा द ग्रेट' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पीरजादा और औलख ने रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इसमें शादी की कई तस्वीरें थीं।

तस्वीरों के साथ लिखा था, "26.04.26"। अभिनेत्री ने गुलाबी अनारकली सूट पहना था जबकि औलख ने उसी रंग का अनारकली कुर्ता पहना था। दोनों के कपड़ों पर कढ़ाई की गई थी। इससे पहले अभिनेत्री की सगाई कांग्रेस के युवा नेता भव्य बिश्नोई से हुई थी। उनकी सगाई मार्च 2021 में हुई थी, लेकिन जुलाई 2021 में सगाई टूट गई।

मेहरीन पीरजादा ने 2016 में तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी थ्रिलर 'कृष्णा गादी वीरा प्रेमा गाधा' से अपने करियर की शुरुआत की, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका साबित हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु की कई फिल्मों में काम किया।