Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा 'लॉक अप 2', रितेश देशमुख और फराह खान करेंगे होस्ट

Lock UPP Season 2: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने रियलिटी शो "लॉक अप 2" के 27 जून को रिलीज होने की घोषणा की है। बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता आर कपूर द्वारा बनाए गए इस शो में प्रतिभागियों को एक साथ "जेल" में रखा जाता है और एलिमिनेशन से बचने के लिए उन्हें अपने सबसे गहरे राज बताने के लिए मजबूर किया जाता है।

नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। कैप्शन में लिखा था, "तारीख लॉक कर लो। इंतजार लगभग खत्म हो गया है। 'लॉक अप' देखें 27 जून से, शनिवार से बुधवार रात आठ बजे, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"

इस शो का पहला सीजन 2022 में अल्टबालाजी और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुआ था और इसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था। कॉमेडियन और अभिनेता मुनव्वर फारूकी पहले सीजन के विनर बने थे। "लॉक अप 2" को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट करेंगे।