Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

The India Story Release Date: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई को रिलीज होगी। जी स्टूडियोज और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है और ये राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक और गंभीर मुद्दे पर आधारित है।

ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए ये खबर साझा की, जिसमें फिल्म का पोस्टर और रिलीज की तारीख लिखी हुई थी।

कैप्शन में लिखा था, “जहर सिर्फ फील्ड में ही नहीं था। ये खामोशी में छिपा था। #TheIndiaStory, Slow Poison in Progress. 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है। तीन भाषाओं में रिलीज हो रही है: #Hindi #Tamil #Telugu #IndiasMostShockingTruth”।