Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

बहन की शादी में जाह्नवी कपूर की मेहंदी बनी चर्चा का विषय, लिखा दिखा 'शिखू' नाम

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर की शादी के रिसेप्शन में अपने खूबसूरत लुक के साथ-साथ अपनी मेहंदी की वजह से भी चर्चा में आ गईं। जाह्नवी ने 8 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें साझा कीं। फैंस जहां उनके मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए पारंपरिक आउटफिट की तारीफ कर रहे थे, वहीं कई लोगों की नजर उनकी मेहंदी पर गई।

मेहंदी में हिंदी में 'शिखू' लिखा हुआ दिखाई दिया। 'शिखू' को शिखर पहाड़िया का निकनेम माना जाता है, जिनके साथ जाह्नवी कपूर के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से होती रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का नाम कई सालों से साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि, 2018 में जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के बाद दोनों के अलग होने की खबरें आई थीं।

साल 2023 से दोनों के रिश्ते की चर्चा फिर शुरू हुई, जब उन्हें कई बार साथ देखा गया। दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों, मंदिरों और अन्य जगहों पर भी साथ नजर आए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म 'पेड्डी' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके किरदार को लेकर कुछ दर्शकों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने दर्शकों से माफी मांगी और फिल्म में कुछ बदलाव भी किए। वहीं, निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने सोमवार को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी कर ली। दोनों की सगाई जुलाई 2025 में हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी थी।