Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

जयदीप अहलावत ने नई फिल्म 'दलदल' की घोषणा की, पहले पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

Daldalll: अभिनेता जयदीप अहलावत ने निर्देशक सुरेश त्रिवेणी के साथ अपनी आगामी फिल्म "दलदल" की घोषणा की है। अभिनेता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ ये खबर साझा की, जिसमें अहलावत दलदल में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

कैप्शन में अहलावत ने लिखा, "इस दलदल में तुम सब भी फंसोगे।" त्रिवेणी "जलसा", "तुम्हारी सुलू" और हाल ही में अनिल कपूर अभिनीत "सूबेदार" जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। "दलदल" के अलावा, वो नेटफ्लिक्स की कॉमेडी "मां बहन" पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं।

विक्रम मल्होत्रा ​​और त्रिवेणी द्वारा निर्मित इस फिल्म की घोषणा नेटफ्लिक्स के 2026 स्लेट इवेंट के दौरान फरवरी में की गई थी। अहलावत हाल ही में निर्देशक सुदीप शर्मा की सीरीज “कोहरा 2” में एक में नजर आए थे।