Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

'ये डिजिटल डिटॉक्स है', शाहरुख खान और आलिया को अनफॉलो करने पर बोले करण जौहर

Karna Johar: फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर बड़े पैमाने पर लोगों को ‘अनफॉलो’ करने को महज ‘‘डिजिटल डिटॉक्स’’ बताया, साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इसे "राष्ट्रीय सुर्खियां’’ न बनाएं।

फिल्म निर्माता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने अनेक करीबी सहयोगियों और दोस्तों को ‘अनफॉलो’ किया जिनमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनन्या पांडे, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हैं।

करण जौहर के इस कदम पर ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई और प्रशंसकों ने गौर किया कि करण जौहर अब भी इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं। करण ने गुरुवार रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संक्षिप्त नोट साझा कर इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने लिखा, "यह एक डिजिटल डिटॉक्स है!!!! इंस्टाग्राम पर अपना समय और ऊर्जा कम खर्च करने के लिए मैं सभी को अनफॉलो कर रहा हूं!!! यह कोई राष्ट्रीय समाचार नहीं हो सकता... कृपया सनसनीखेज शीर्षक के लिए कुछ और ढूंढें! यह पूरी तरह से अप्रासंगिक है।"

इस सप्ताह के शुरू में अपना 54वां जन्मदिन मनाने वाले फिल्म निर्माता करण जौहर वर्तमान में इंस्टाग्राम पर केवल 78 लोगों को वह ‘फॉलो’ कर रहे हैं, जबकि इस सोशल मीडिया मंच पर उनके एक करोड़ 75 लाख फॉलोअर्स हैं।