Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

मैं अच्छा सिनेमा बनाने में भरोसा करता हूं: मलयालम अभिनेता-फिल्म निर्माता बेसिल जोसेफ

'गोधा' और 'मिननल मुरली' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर मलयालम निर्देशक बेसिल जोसेफ ने शनिवार को कहा कि एक अभिनेता के रूप में कामयाब होने से उन्हें उनकी फिल्म बनाने में वित्तीय स्थिरता मिली। उन्होंने कहा कि वो ऐसे शख्स नहीं हैं जो फिल्म को एक प्रोजेक्ट के तौर पर करते हैं।

जोसेफ ने तीन फिल्मों "कुंजिरामायणम" (2015), "गोधा" (2017), और "मिननल मुरली" (2021) का निर्देशन किया है। एक अभिनेता के रूप में उन्होंने करीब 50 फिल्में की हैं। इनकी शुरुआत 2013 की "अप एंड डाउन: मुकलिल ओरलुंडु", "जोजी", "जन.ई.मैन", "फालिमी" और "सूक्ष्मदर्शिनी" से हुई है। एक्टर के रूप में, जोसेफ की नई रिलीज जोतिश शंकर निर्देशित "पोनमैन" है। ये 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

पीटीआई वीडियो को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैंने एक अंशकालिक अभिनेता के रूप में शुरुआत की। मुझे मेरे दोस्त की एक फिल्म में अभिनय करने के लिए बुलाया गया और उस किरदार पर ध्यान दिया गया। फिर मुझे एक और भूमिका मिली। मैंने निर्देशक बनने के लिए वित्तीय राहत के रूप में अभिनय करना शुरू किया।

एक निर्देशक के रूप में एक अभिनेता की तारीखों के लिए आपको लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। आपको लिखना होगा और आपको इंतजार करना होगा।" "पोनमन" का निर्माण विनायक अजित ने किया है। इसमें साजिन गोपू, लिजोमोल जोस, दीपक परम्बोल, आनंद मनमधन और संध्या राजेंद्रन भी शामिल हैं।