Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

सिलियन मर्फी: 'ओपेनहाइमर' में नहीं हटाया गया कोई सीन, स्क्रिप्ट का करते हैं बारीकी से पालन

अभिनेता सिलियन मर्फी ने कहा है कि "ओपेनहाइमर" से कोई सीन नहीं हटाया गया हैा दर्शकों को सभी सीन देखने को मिलेंगे, क्योंकि निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन स्क्रिप्ट का बारीकी से पालन करते हैं। क्रिस्टोफर नोलन की निर्देशित फिल्म में अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की भूमिका निभाने वाले मर्फी ने कहा कि नोलन की फिल्मों में अलग से फुटेज नहीं होते हैं।

मर्फी ने कोलाइडर को बताया "क्रिस नोलन की फिल्मों में कोई हटाए गए सीन नहीं हैं, इसलिए कोई डीवीडी अलग से नहीं है।" उन्होंने कहा कि "ओपेनहाइमर" कोई अपवाद नहीं है। अभिनेता ने कहा "फिल्म की पटकथा ही है। वो जानता है कि अंत में क्या होने वाला है। वो कहानी को बदलने की कोशिश में इधर-उधर नहीं घूम रहा है। यही फिल्म है।"

2012 में नोलन ने अपनी फिल्मों में अतिरिक्त फुटेज की कमी के बारे में भी बात की थी। उन्होंने एमटीवी को बताया था "मैं चीजों को कागज पर उतारने की कोशिश करता हूं क्योंकि जो चीजें फिल्म में नहीं होने वाली हैं उन्हें शूट करना बेहद महंगा है। इसमें बहुत समय और ऊर्जा भी लगती है।" 

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, "ओपेनहाइमर" ने  दुनिया भर में रिलीज से तीन महीने पहले ही 552.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है।