Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

Big Boss 19 में बड़ा झटका, नतालिया और नगमा एक साथ हुईं बाहर

बिग बॉस सीजन 19 में इस बार एक साथ दो कंटेस्टेंट्स बेघर हो गए। नतालिया जानोसजेक (Natalia Janoszek) और नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) को सबसे कम वोट मिलने के बाद शो से बाहर कर दिया गया।

पिछले हफ्ते कुल चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे – मृदुल तिवारी, नतालिया, आवेज दरबार और नगमा। डबल एविक्शन हुआ और नतालिया व नगमा सबसे कम वोट मिलने के कारण बाहर हो गईं। दोनों की इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग है, फिर भी वे एलिमिनेशन से नहीं बच सकीं।

नगमा के जाने के बाद आवेज दरबार बहुत भावुक हो गए। वह रो पड़े और कहा कि वह इस घर के लायक नहीं हैं क्योंकि यहाँ सब "सांप" जैसे हैं। नगमा ने भी कहा कि बाहर जाकर वह शादी की तैयारियां करेंगी। दोनों के बेघर होने पर दर्शकों का मानना है कि यह फैसला थोड़ा “अनफेयर” था।