Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

'केसरी 2' में फिर भगवा लहराने आ रहे हैं अक्षय कुमार, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अभिनेता अक्षय कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म ‘‘केसरी 2’’ सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। फिल्म ‘‘केसरी 2’’ में अभिनेता आर. माधवन और अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। यह फिल्म अक्षय कुमार अभिनीत वर्ष 2019 में आई फिल्म ‘केसरी’ का 'सिक्वल' है। 

अक्षय कुमार (57) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में फिल्म ‘केसरी 2’ को प्रदर्शित किए जाने की तारीख साझा की और बताया कि फिल्म का 'टीजर' 24 मार्च को जारी किया जाएगा। पोस्ट में कहा गया, ‘‘साहस से रंगी क्रांति ‘‘केसरी 2’’ का टीजर इस सोमवार को आएगा। तैयार हो जाइए। सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।’’ 

फिल्म निर्माता करण सिंह त्यागी ने फिल्म ‘‘केसरी 2’’ का निर्देशन किया है। इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस, कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स और आनंद तिवारी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा के बैनर के तले किया गया है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, फिल्म ‘‘केसरी 2’’ जलियांवाला बाग हत्याकांड की मार्मिक कहानी बयां करेगी। फिल्म 'केसरी' सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था।