Breaking News

चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |   ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, TMC छात्र परिषद की रैली में HC आदेश के उल्लंघन का आरोप     |   एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, टेस्ट में हुई पुष्टि     |   BJP मुख्यालय में चार घंटे चली बैठक खत्म, युवाओं को लेकर बनी रणनीति     |   प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |  

अभिनेता Emraan Hashmi को हुआ swine flu, तबीयत बिगड़ने के बाद इवेंट किया पोस्टपोन

अभिनेता इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू यानी H1N1 की चपेट में आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और फिलहाल वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इमरान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत की जानकारी फैंस के साथ साझा की। इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि वह बहुत ज्यादा अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें बेंगलुरु में होने वाला अपना आगामी कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है।

अभिनेता ने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है, बल्कि नई तारीख के लिए आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अब वह 12 सितंबर, शनिवार को बेंगलुरु के सनबर्न यूनियन में फैंस से मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले खरीदे गए टिकट नई तारीख पर भी मान्य रहेंगे।

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसका निर्माण विशाल फिल्म्स ने किया है। फिल्म में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी में एक इंटरपोल अधिकारी उनसे अगवा किए गए बच्चों को बचाने में मदद मांगता है।

फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। दिशा ने जारा और शबाना आजमी ने गैंगस्टर क्वीन नफीसा का किरदार निभाया है। फिल्म में सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और पुराण गब्बी भी नजर आए हैं। ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का अगला भाग है। पहली फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद में इसे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। फिल्म के गाने, खासकर ‘तो फिर आओ’, आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।