Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

Chhattisgarh: अब मजदूर का बेटा भी बनेगा अधिकारी, गरीब छात्रों को फ्री कोचिंग देगी साय सरकार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मजदूर का बेटा भी अब अधिकारी बनेगा। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की पहल से गरीब परिवारों के लिए आर्थिक बाधा दूर हो चुकी है। निर्माण श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए कंपटीटिव एग्ज़ाम की तैयारी का रास्ता अब मुश्किल नहीं रहा। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना राज्य के अभ्यर्थियों को बेहतर मौके उपलब्ध करा रहा है।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के पंजीकृत बच्चों को सिविल सर्विसेज, PSC, व्यापम, SSC, बैंक, रेलवे और पुलिस भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। कोचिंग की यह सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से उपलब्ध है। कोचिंग सेंटर्स पर विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम पाठ्यक्रम, मॉक टेस्ट और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है।

योजना का लाभ उन श्रमिक परिवार के बच्चों को मिल रहा है, जो छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में रजिस्टर्ड हैं। राज्य में अब तक 10,327 अभ्यर्थी इस योजना का लाभ ले चुके हैं। रायपुर जिले में 2000 से अधिक छात्रों ने नि:शुल्क योजना का लाभ लिया है।

विष्णु देव साय सरकार की यह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय और समान अवसर की मजबूत मिसाल बन रही है। राज्य के मेहनतकश परिवार के बच्चे भी अब अपने सपने साकार करने निकल पड़े हैं।