Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती जल्द, मानसून सत्र में सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्तर पर औसत शिक्षकों के मामले में छत्तीसगढ़ बेहतर स्थान पर है। देश में 26 बच्चों पर एक शिक्षक औसत माना गया है लेकिन छत्तीसगढ़ में 21 बच्चों पर ही एक शिक्षक है। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ।  सत्र में रायपुर के स्‍कूलों में शिक्षकों की संख्‍या को लेकर सवाल हुआ। इस पर स्‍कूल शिक्षा विभाग की जिम्‍मेदारी संभाल रहे मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा कि रायपुर जिला में 7 हजार 939 शिक्षकों के पद हैं। इनमें 1 हजार 954 पद खाली हैं। पदोन्नति अंतर्गत भरे जाने वाले पदों में पदोन्नति की कार्यवाही प्रचलन में है, सीधी भर्ती के रिक्त पदों में नियमित भर्ती के लिए समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।