यूपी से स्कूलों की मान्यता रद्द करने का मामला सामने आ रहा है। यहां यूपी बोर्ड ने 465 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। ये कार्रवाई ऐसे स्कूलों पर की गई है जो लगातार दो शैक्षिक सत्रों से निष्क्रिय थे। यूपी बोर्ड ने कक्षाएं संचालित न करने वाले विद्यालयों की मान्यता खत्म कर दी हैं।
यूपी के गाजीपुर में सबसे अधिक 47 स्कूलों की मान्यता समाप्त की गई है। वहीं प्रयागराज के 25 और लखनऊ के 15 स्कूल भी इस लिस्ट में शामिल है। कानपुर नगर के 19, आजमगढ़ के 16 स्कूलों पर भी गाज गिरी है। वहीं हरदोई और अलीगढ़ समेत कई जिलों के स्कूल भी बंद अब होंगे। ये कार्रवाई इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत की गई है। दो सालों तक शैक्षणिक गतिविधि नहीं होने के चलते ये कार्रवाई की गई है।