Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

जारी हुई छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आंसर-की

छत्तीसगढ़ TET 2024 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 की अनौपचारिक आंसर-की जारी कर दी हैं। मण्डल द्वारा कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन की पात्रता के लिए प्राथमिक स्तर तथा कक्षा 6 से 8 तक टीचिंग के लिए पात्रता हेतु उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं व पुर्नपरीक्षा के लिए आंसर-की बृहस्पतिवार, 8 अगस्त को जारी किए। इसके साथ ही इन सभी को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, पर एक्टिव भी कर दिया गया है।

ऐसे में जो उम्मीदवार CGPEB द्वारा 23 जून और 20 जुलाई को आयोजित CGTET 2024 में सम्मिलित हुए थे, वे अपनी संबंधित परीक्षा के लिए आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और फिर होम पेज पर ही दिए गए आंसर-की लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।