दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ITO मेट्रो स्टेशन से Wrapped Metro Train को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी पहलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।
इस अभियान के तहत 5 मेट्रो ट्रेनों की 36 मेट्रो कारों को दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े संदेशों के साथ प्रदर्शित किया गया है। ये ट्रेनें रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन और वॉयलेट लाइनों पर चलेंगी।
इन ट्रेनों के संचालन से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के करीब 67 प्रतिशत हिस्से को कवर किया जाएगा। इसके जरिए मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक दिल्लीवासी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।