Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

किसानों के दिल्ली मार्च से पहले सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के आज दिल्ली मार्च से पहले दिल्ली की सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, हरियाणा और दिल्ली को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रस्तावित मार्च की वजह से रविवार को ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की है, जिसमें यात्रियों को दिल्ली की तीन सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी गई। 

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई किसान संघों ने अपनी उपज के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून की मांग के लिए 13 फरवरी को मार्च का आह्वान किया है, किसान संगठनों का कहना है कि 2021 मेें उनसे सरकार ने वादा किया था कि वे एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाएगी। लेकिन सरकार की तरफ से वादाखिलाफी हुई है।

एडवाइजरी के मुताबिक, कॉमर्शियल वाहनों के लिए सोमवार से यातायात प्रतिबंध/डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से गाज़ीपुर सीमा के जरिए गाजियाबाद जाने वाला यातायात अक्षरधाम मंदिर के सामने पुश्ता रोड या पटपड़गंज रोड/मदर डेयरी रोड या चौधरी चरण सिंह मार्ग, आईएसबीटी आनंद विहार से हो सकता है और यूपी के गाजियाबाद में महाराजपुर या अप्सरा सीमा से बाहर निकल सकता है।

 न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी, पुलिस मामलों को वापस लेने और लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए "न्याय" की भी मांग कर रहे हैं।