Breaking News

हमास ने गाजा में अपने सीनियर कमांडर मोहम्मद ओदेह की मौत की पुष्टि की     |   होर्मुज से जहाजों की आवाजाही होगी, ईरान के आसपास से हटेगी अमेरिकी सेना     |   दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात     |   ट्रेड डील के लिए अमेरिकी टीम 1 से 4 जून तक भारत का दौरा करेगी     |   सेंसेक्स 141 अंक गिरकर 75,867 पर बंद हुआ, निफ्टी 6.55 अंक गिरकर 23,907 पर पहुंचा     |  

Sant Sansad 2026: धर्मांतरण के ठेकेदारों को मिल रही फंडिंग पर लगाम लगाना जरूरी — महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद

नई दिल्ली में 16 मई को NETWORK-10 द्वारा ‘संत संसद’ कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए संतों, धर्माचार्यों ने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया। इस विशेष आयोजन में सामाजिक समरसता, जातिवाद के दुष्प्रभाव, धर्मांतरण की चुनौतियां, तीर्थ स्थलों के विकास और भारत की आध्यात्मिक तथा आर्थिक शक्ति जैसे मुद्दों पर भी संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संत समाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद महाराज भी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'धर्मांतरण के ठेकेदारों को फंडिंग मिल रही है इसपर जल्द से जल्द लगाम लगाने की जरूरत है। संतों को जाती पाति से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। हम सभी को एक साथ मिलकर धर्मांतरण को खत्म कर जातिवाद की भावना को जागृत करना होगा।