Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

'Real-life Batman', दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर

कांग्रेस के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘रियल लाइफ बैटमैन’ बताते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा है- “द साइलेंट गार्डियन, ए वॉचफुल प्रोटेक्टर। LoP राहुल गांधी, द रियल लाइफ बैटमैन।” दरअसल, इसी महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर छात्रों और युवाओं के साथ ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में हिस्सा लिया था। इस दौरान एक छात्र ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा था कि क्या वह बैटमैन हैं। इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया था, “बस इतना कह सकते हैं कि किसी ने मुझे और बैटमैन को कभी एक ही कमरे में नहीं देखा है।” इसके बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और बैटमैन को लेकर कई मीम और पोस्ट वायरल हुए थे।

इससे पहले राहुल गांधी CJP के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस नेताओं और प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से घायल होने का आरोप लगाने वाले साहिल लोचव के साथ संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। राहुल गांधी ने FIR दर्ज होने तक वहां से जाने से इनकार करते हुए कहा था, “FIR नहीं, तो न्याय नहीं। इसलिए हम यहां बैठे हैं।” इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत FIR दर्ज की।

वहीं, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने हालिया CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती और प्रदर्शनकारियों की हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड एक्सपर्ट कमेटी (HPEC) का गठन किया। इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। कमेटी में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा, दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश शलिंदर कौर, पूर्व CBI निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के पूर्व DGP एलआर बिश्नोई शामिल हैं।