Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

दिल्ली की रामलीला में भगवान राम बने रवि किशन, बोले- अपने अंदर के रावण का भी करें अंत

अभिनेता और सांसद रवि किशन सोमवार को दिल्ली की रामलीला में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आए। पारंपरिक योद्धा के वेश में धनुष-बाण थामे रवि किशन के इस रूप ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा।

रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर भगवान राम के रूप में अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, “प्रभु श्रीराम की कृपा से दिल्ली की रामलीला में अयोध्या की रामलीला का मंचन हुआ। जय श्रीराम।”

रवि किशन बोले- समाज के बुराई रूपी रावण का भी करें अंत

दशहरे के मौके पर रवि किशन ने देशवासियों और अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान राम और मर्यादा पुरुषोत्तम की जय हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह रावण पर विजय प्राप्त की गई, उसी तरह हर व्यक्ति को अपने अंदर मौजूद रावण और समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। रवि किशन ने उम्मीद जताई कि लोगों में मानवता जागे और सभी के मन में प्रेम की भावना बनी रहे।

फिल्मी दुनिया में भी सक्रिय हैं रवि किशन

फिल्मों की बात करें तो रवि किशन हाल ही में मिर्जापुर: द मूवी में नजर आए। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला।