Breaking News

दिल्ली: महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली के ITO में जलभराव की वजह से भारी ट्रैफिक जाम     |   भूकंप के बाद जापान के एक शॉपिंग मॉल में एक के बाद एक धमाके     |   लोकसभा की कार्यवाही आज रात 10 बजे तक चलेगी     |   प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा: लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

नए साल की पूर्व संध्या पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन खुला रहेगा, सिर्फ दो गेट बंद रहेंगे

New Delhi: दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार को कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर पांच और छह को छोड़कर सभी निकास द्वार यात्रियों के लिए खुले रहेंगे। 

इससे पहले सोमवार को डीएमआरसी ने कहा था कि मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या पर सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

बहरहाल, मंगलवार को इसने कहा कि पुलिस अधिकारियों से प्राप्त नवीनतम निर्देशों के अनुसार, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन नए साल की पूर्व संध्या पर सेवाओं के अंत तक यात्रियों के लिए खुला रहेगा, सिवाय गेट नंबर पांच और छह को छोड़कर। 

डीएमआरसी ने कहा कि ये पहले जारी की गई अधिसूचना में संशोधन है।