Breaking News

केरलम सीएम ने प्रियदर्शनी योजना के तहत बस शुरू की, नहीं लगेगा महिलाओं का किराया     |   WB: पूर्व CM ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी थोड़ी देर में ED के सामने पेश होंगे     |   नोेएडाः जेवर एयरपोर्ट से इंडिगो की व्यावसायिक उड़ानें शुरू, मंत्री नायडू ने दिखाई हरी झंडी     |   ईरान-US डील के बाद शेयर बाजार बम-बम, सेंसेक्स 1142 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल     |   यूपीः राम मंदिर के चढ़ावा में गड़बड़ी की जांच के लिए आज अयोध्या जाएगी SIT     |  

Delhi: 15 अगस्त पर ध्वजारोहण को लेकर सियासत तेज, आतिशी की नियुक्ति पर बीजेपी ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल को लेटर लिखकर कहा है कि कैबिनेट मंत्री आतिशी 15 अगस्त को  स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी जगह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि इससे किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आतिशी शिक्षा और वित्त मंत्री हैं। उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति दी जानी चाहिए।"

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पहले इस्तीफा देना चाहिए और आतिशी को मुख्यमंत्री या कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, तभी उन्हें ध्वजारोहण करने की अनुमति दी जा सकती है।

उन्होंने कहा, "यह मजाक नहीं है, यह देश के गौरव की बात है, उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए। वह जिस पद पर बैठे हैं उसकी गरिमा याद रखनी चाहिए।"