गोवा पुलिस ने ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया। नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य पुलिस ने गुप्ता और एक अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था।
गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने नाइट क्लब के मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया है। वह इस मामले में गिरफ्तार किए गए छठे व्यक्ति हैं।"
उन्होंने कहा, "इससे पहले, उनके खिलाफ एक एलओसी जारी किया गया था क्योंकि पुलिस टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर उन्हें नहीं ढूंढ पाई थी।"
गुप्ता बाद में राष्ट्रीय राजधानी में पाए गए और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। नाइट क्लब के दो और मालिक- सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा फरार हैं और उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब के मालिक अजय गुप्ता पुलिस हिरासत में
You may also like
लाल किला ब्लास्ट केस में कोर्ट ने 2 आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई.
मेरठ: भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो सर्राफा व्यापारी भाई पकड़े गए, लाखों का सोना बरामद.
पूर्व डिप्लोमैट तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर के तौर पर ली शपथ.
Share Market: कच्चे तेल के दाम में तेजी से शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स 1342 अंक टूटा.