Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

दिल्ली में तीन फरवरी को कांग्रेस की मेगा रैली, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे संबोधित

New Delhi: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस तीन फरवरी को दिल्ली में मेगा रैला करने जा रही है। इसकी घोषणा खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर एस. लवली ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस मेगा रैली को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे।

रैली के बारे में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर एस. लवली ने बताया कि तीन फरवरी को गीता कॉलोनी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में, कांग्रेस विशाल रैली करेगी, जिसे हमारे प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, "इस रैली के जरिए हम आवाज उठाएंगे कि राजधानी में लोकसभा की सभी सातों सीटों से बीजेपी को बाहर किया जाए।" 

अरविंदर एस. लवली ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर बीजेपी सांसद राष्ट्रीय राजधानी की समस्याओं से अनजान हैं। वो लोगों से नहीं मिलते। इसलिए अब समय आ गया है कि उनसे पूछा जाए कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्या किया है?" 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतने में कामयाब रही थी।