Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली: गुरुवार को एयर क्वालिटी देश भर में सबसे खराब, AQI 424 दर्ज किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन घना स्मॉग छाया रहा। गुरुवार को इस मौसम में दिन का तापमान सबसे कम रहा। दिल्ली की एयर क्वालिटी देश में सबसे खराब थी। एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई लगातार दूसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे एक्यूआई 424 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार शाम चार बजे एक्यूआई 418 था।

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कई मुसाफिरों ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। एक्यूआई के ऊंचे स्तर को देखते हुए प्रशासन ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान, यानी जीआरएपी के तीसरे चरण के तहत रोक लगा सकता है। इस चरण में खतरनाक हालात पर काबू पाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

इसके तहत कंस्ट्रक्शन रोकना और बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल की हल्की गाड़ियों पर रोक लगाना शामिल है।