Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दिल्ली वालों के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे एक और बड़ी घोषणा

दिल्ली विधानसभा चुनाव इसी साल फरवरी के महीने में होना है। ऐसे में यहां की राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इतना ही नहीं दिल्ली में नेताओं के चुनावी जनसभाएं भी शुरू हो गए हैं। दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए पॉलिटिकल पार्टियां एक से बढ़कर एक योजनाओं का ऐलान करने में लगे हुए हैं।

बीते दिनों आप नेशनल कनवेनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लए महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की शुरुआत कर लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने का काम शुरू कर दिया था, जिसके बाद इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। ऐसे में शनिवार 4 जनवरी को दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए एक पोस्ट कर जानकारी दी है कि दिल्ली में आज वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली वालों के लिए बड़ी घोषणा करने के भी संकेत दिए हैं।

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने लिखा, “आज 12 बजे, एक और बड़ी घोषणा”। ऐसे में संभावनाएं है कि केजरीवाल आज 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी घोषणा कर सकते हैं।