Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

केजरीवाल के समर्थन में AAP का 7 अप्रैल को सामूहिक भूख हड़ताल का ऐलान

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सात अप्रैल को सामूहिक भूख हड़ताल का आह्वान किया। राय ने कहा कि 31 मार्च को केजरीवाल के खिलाफ लोगों के विरोध प्रदर्शन का नतीजा अब सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा, "31 मार्च को जो आवाज उठी उसका असर दिख रहा है कि आज संजय सिंह को जमानत मिली। ईडी और भारतीय जनता पार्टी के जितने साजिशकर्ता हैं उनको पीछे हटना पड़ा है। इस लडाई को हम और आगे बढाने के लिए सात अप्रैल को देश भर में सामूहिक उपवास का कार्यक्रम का आह्वान हम कर रहें है। देश के अंदर जो भी लोग ये मानते है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है वो अब सभी हदें पार कर रही है, तानाशाही कि सभी जितने अत्याचार और न्याय के जो मापदंड है उसे पार कर रहे हैं, अब जातीय हो रही है, उन सभी लोगों से हमारा निवेदन है कि अगर संविधान बचाना है, लोकतंत्र को बचाना है तो हम सबको अपने-अपने स्तर पर अपनी आवाज उठानी पडेगी। हम सभी जो है विधायक, जितने भी है मंत्री, जितने पार्षद है, सभी जो पदाधिकारी है वो सब लोग जतंर मतंर पर सात अप्रैल को 11 बजे से सामूहिक उपवास करेंगे।"