Breaking News

असम में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक, बढ़-चढ़कर करें मदद: केजरीवाल     |   'सच बोलती रहूंगी', शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर दिए गए बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से जान गंवाने वाली ज्योति के भाई को यूनिवर्सिटी ने दी इलेक्ट्रीशियन की नौकरी     |   किसान-छात्र और युवा... CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से मिलकर बनाया नया प्लान     |   राजस्थान के बांसवाड़ा में बस से टकराई स्कूल वैन, एक बच्चे की मौत, छह घायल     |  

दिल्ली के बापा नगर में मकान गिरने से तीन की मौत, 14 लोग घायल

मध्य दिल्ली के बापा नगर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह मध्य दिल्ली के बापा नगर में दो मंजिला मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है और इमारत के कुछ और लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। 

पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो गई और 14 लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कुछ और लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।