Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को सीधे श्मशान घाट ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को आदर्श नगर थाना पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि केवल पार्क श्मशान घाट में एक युवती का शव लाया गया है और इसकी सूचना पहले पुलिस को नहीं दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान आजादपुर के लालबाग इलाके की रहने वाली करीब 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। परिजनों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी, इसलिए वे शव को सीधे अंतिम संस्कार के लिए ले गए। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बीजेआरएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। घटना स्थल का निरीक्षण क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी किया। पुलिस ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।