Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से किडनैप किशोर सकौती से बरामद, करा रहे थे मजदूरी, 5 आरोपी अरेस्ट

मेरठ में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से किडनैप हुए किशोर गुलशन को रेलवे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जीआरपी किशोर को सकौती के एक गांव से बरामद कर लाई है। गांव में किशोर पुलिस को मजदूरी करता मिला। 

जहां पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिन्हें लेकर पुलिस मेरठ आ रही है। वहीं किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है पूर्व प्रधान के रिश्तेदारों ने किशोर को ट्रेन से अगवा किया था। उससे मजदूरी करा रहे थे।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के थाना हसौद के गांव डोगाडी निवासी जगदीश के बड़े बेटे जयश्री ने छत्तीसगढ़ के सीएम से न्याय की गुहार लगाई थी। युवक ने बताया था कि वह अपने भाई गुलशन (14) के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहा था। ट्रेन जब मेरठ पहुंची, तो ट्रेन में सवार 4-5 युवकों ने उसके छोटे भाई गुलशन को पकड़ लिया और सकौती स्टेशन पर उतार ले गए।

जयश्री के मुताबिक- मैंने सबसे पहले अपने घर वालों को सूचना दी कि गुलशन लापता हो गया है। इसके बाद जब ट्रेन देवबंद में रुकी तो मैं जीआरपी के पास पहुंचा। यहां मैंने शिकायत की थी। अब मुझे 4 दिन हो गए हैं। मेरी मदद नहीं की जा रही है। इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है।

जहां पर जयश्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें छत्तीसगढ़ सीएम और आईएएस अधिकारियों को मेंशन किया। इस वीडियो का छत्तीसगढ़ पुलिस ने संज्ञान लिया है।

जिसके बाद आईपीएस अंकिता शर्मा ने मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से बात की। एसएसपी ने रेलवे रोड, कंकरखेडा और दौराला पुलिस को स्टेशन जाने का निर्देश दिया। जीआरपी थाने से भी बात कर उन्हें भी किशोर की बरामदगी के लिए कहा गया था।

वहीं एसएसपी के निर्देश के बाद 4 थानों की पुलिस गुलशन की तलाश में जुट गई थी। जयश्री को मेरठ लाया गया। पूछताछ में उसने बताया- 10.44 बजे गुलशन गायब हुआ था। हालांकि जांच के बाद पता चला कि ट्रेन मेरठ में 11.47 बजे पहुंची थी।
 
इस पूरे मामले में मेरठ जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद ने कहा- युवक की शिकायत मिली थी, हमारी टीमें किशोर की तलाश में लगातार लगी थी। उसे सकौती से सकुशल बरामद किया है, 5 आरोपियों को भी टीम ने अरेस्ट किया है उन्हें लेकर मेरठ आ रहे हैं।