Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली के चाणक्यपुरी में IFS अधिकारी ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, डिप्रेशन का थे शिकार

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार ये जानकारी दी। पुलिस ने मौत की पुष्टि की और कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। 

सूत्रों ने बताया कि अधिकारी डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे और उनकी मां उनके साथ एमईए सोसाइटी की पहली मंजिल पर रह रही थीं। अधिकारी ने बताया, "मृतक की पहचान 35 से 40 साल के जितेंद्र रावत के रूप में हुई है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।"

सूत्र ने बताया, "शुरुआती जांच से पता चला है कि उनकी पत्नी और बच्चे देहरादून में रह रहे हैं। वो पहली मंजिल पर रह रहे थे और चौथी मंजिल जाकर वहां से कूद गए।"