Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

बाराबंकी में इलाज की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, चार गिरफ्तार

बाराबंकी में इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल सामने आया है। यहां झाड़-फूंक और प्रार्थना सभा के जरिए कैंसर के इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस प्रार्थना सभा का वीडियो वायरल भी हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथी मौके से धार्मिक पुस्तक के भी बरामद की हैं।

पूरा मामला बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के नरोत्तामऊ घाट मजरे असौरी गांव का है। जहां के निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर तिरपाल बिछाकर करीब तीन दर्जन से अधिक महिलाएं, बच्चे व पुरुष बैठे थे। लोगों के पूछने पर बताया कि यहां तीन लोग प्रार्थना सभा और झाड़-फूंक के जरिए कैंसर के इलाज की जानकारी दे रहे हैं। जबकि मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि यहां पर ईसाई धर्म से जुड़े लोग प्रभु यीशु का गुणगान करा रहे थे। इसकी सूचना विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कोठी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा। जिसमें सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी श्यामू, मैहर कश्यप, मेघरानी, नेपालगंज थाना जैदपुर निवासी बादल गौतम व कोठी थाना क्षेत्र के नरोत्तामऊ घाट निवासी राजेंद्र कुमार ईसा मसीह की महिमा का बखान व गुणगान करा रहे थे।

पुलिस ने इनके पास से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तक भी बरामद की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। शिक़ायत के बाद कोठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध पुस्तकें मिली हैं। जांच पड़ताल जारी है। ‌