Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ सिवाया टोल प्लाजा पर युवकों ने की गुंडई, टोल फ्री कराने के लिए बूथ में घुसकर की मारपीट

मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर गुंडई करने का सीसीटीवी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ युवकों ने टोल बूथ में घुसकर प्लाजा के स्टाफ को जमकर पीटा है। उनके साथ गालीगलौज भी कर दी। ये पूरी वारदात टोल फ्री कराने के चक्कर में हुई है। वहीं टोल स्टाफ की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फुटेज से आरोपियों की पहचान भी हो गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी मारपीट के बाद देहरादून की तरफ भाग गए। 

आपको बता दे मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के सिवाया टोल प्लाजा पर गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी है। स्कार्पियो सवार कुछ बदमाश मेरठ के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर कपड़ों से मुंह ढकर पहुंचे। टोल पर अटैक कर दिया। जहां टोल फ्री करने को लेकर उनकी बहस हो गई। जिसके बाद उन्होंने टोल कर्मी की बुरी तरह पिटाई कर दी।

इस दौरान काफी देर तक टोल फ्री भी रहा। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश देहरादून की तरफ भाग गए। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।थाना दौराला क्षेत्र के सिवाया टोल प्लाजा की घटना है। जहां पर अब पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना दौराला में टोल प्लाजा का एक सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें देर रात एक गाड़ी निकल रही थी जिसमें टोल को लेकर टोल कर्मी को सात से आठ लड़कों ने मिलकर पीटा है। मुकदमा दर्ज किया गया है दो लोग अरेस्ट हैं। अन्य की अरेस्टिंग के लिए दबिश दी जा रही है। टोल को लेकर टोलकर्मी से इन लोगों की बहस हुई है जिसके बाद मारपीट हुई है। अरेस्ट किए दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।