Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मेरठ के जानी से युवक लापता, पत्नि से बात करते-करते मोबाइल बंद, तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र से युवक संदिग्ध हालत में लापता हो गया है। युवक मोबाइल पर पत्नी से बात कर रहा था, बात करते-करते अचानक उसका फोन बंद हुआ। उसके बाद से युवक लापता है। घरवालों को आशंका है कि कहीं युवक के साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हो गई। पुलिस युवक को गंगनहर से लेकर तमाम जगहों पर युवक को तलाश रही है।

आपको बता दे थाना टीपी नगर क्षेत्र के गुप्ता कॉलोनी में रहने वाले रवीश गर्ग पुत्र सत्येंद्र कुमार आयु 30 वर्ष बुधवार देर शाम जानी गंग नहर पुल से लापता हो गया। घरवालों ने पुलिस को सूचित किया है। साथ ही रवीश के गंग नहर में कूदने की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर रवीश गर्ग की तलाश शुरू कर दी।

दरअसल बुधवार को रवीश घर से निकले थे। रवीश गर्ग ने परिजनों से कहा, किसी काम से बाहर जा रहा हूं रात के समय घर वापस आऊंगा। देर शाम रवीश ने पत्नी रागिनी उर्फ राधा को फोन किया। रवीश गर्ग अपनी पत्नी से भोला झाल पर खड़ा हूं,यह कहकर फोन को काट देता है, इसके बाद रवीश का फोन बंद हो जाता है।

जिसके बाद पति के अचानक फोन कटने से परेशान पत्नी रागिनी कई बार फोन मिलाती है। लेकिन मोबाइल बंद आता है। इसके बाद रागिनी घबरा जाती है। तुरंत इसकी सूचना घरवालों को देती है। घरवाले तुरंत भोलाझाल पहुंचे। रवीश को तलाशा लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी।

गंग नहर पुल के पास रवीश की जैकेट पड़ी मिली। परिजनों और पुलिस ने आशंका जताई रवीश गर्ग ने गंग नहर में छलांग लगा दी है।

वही इस पूरे मामले में जानी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने गोताखोरों की मदद से रवीश गर्ग को गंग नहर में तलाश करना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी रवीश गर्ग की गंग नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है।