Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मेरठ में मुजफ्फरनगर के युवक की सिर कुचलकर हत्या, किसान ने पुलिस को दी सूचना

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग के पास भलसोना गांव के जंगल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम गांव निवासी मोहन पुत्र बृजपाल के रूप में हुई।

आपको बता दे रविवार की देर शाम को एक स्थानीय किसान जब अपने खेत में काम कर रहा था, तब उसने शव को देखा और तुरंत ग्रामीणों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपियों ने मोहन की हत्या सिर पर ईंटों से वार कर की और फिर शव को छिपाने के लिए जंगल में फेंक दिया।

जहां मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचित किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। मृतक के भाई मनोज ने सरधना थाने में शाहपुर निवासी अमित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।