Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

अवैध तमंचों और पिस्टल के साथ युवक ने डाला पोस्ट, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ में एक युवक का अवैध तमंचों और पिस्टल के साथ एक फोटो वायरल हो रहा है । मामला मेरठ के गंगा नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अवैध ने अपनी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली है। जो वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपको बता दें बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम अकाउंट डिफॉल्टर शाबाज पर एक स्टोरी पोस्ट की गई जिसमें एक युवक खाट पर बैठा हुआ है और अपने हाथ और गोदी में कई सारे अवैध हथियार रखे हुए है। हाथ में पिस्टल तो अपनी गोदी में कई तमंचे रखे है। इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाया जिसका किसी ने स्क्रीन शॉट ले लिया और अब वो स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। इस स्क्रीन शॉट के सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अपना रौब दिखाने के लिए फोटो डाला गया। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस इस की जांच में जुटी है।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रकरण प्रकाश में आया है। इसमें पुलिस की टेक्निकल टीम को और थाना गंगानगर को निर्देशित किया गया है जांच करने के लिए। जांच करने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।