Breaking News

सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |   हमने ईरान की सेना को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है: डोनाल्ड ट्रंप     |   CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता     |  

इंस्टाग्राम पर टिप्पणी को लेकर युवक पर हमला, घर में घुसकर की पिटाई

मेरठ में इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। घर में घुसकर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। इसके बाद आप पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आपको बता दे मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित खुशहालनगर में इंस्टाग्राम पर कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। तभी एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसके चलते इलाके में भगदड़ मच गई। वही मारपीट के दौरान एक युवक और उसका पिता घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जहां खुशहालनगर के रहने वाले इमरान ने अलीम के इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी कर दी थी। इसी को लेकर अलीम अपने साथ आधा दर्जन लोगों को लेकर इमरान के घर पहुंचा और कमेंट बाजी करने का विरोध करने लगा जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। तभी इमरान और उसके साथियों ने अलीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। किसी तरह अलीम ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद आरोपी अलीम के घर में घुस गए और अलीम और उसके पिता सलीम के साथ मारपीट कर दी। मारपीट और पथराव में अलीम और उसका पिता सलीम घायल हो गए। वहीं ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।