Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मेरठ में दिल्ली हाई कोर्ट की महिला वकील का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

दिल्ली की रहने दिल्ली हाईकोर्ट की महिला वकील ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। महिला वकील का आरोप था कि टीपीनगर के रहने वाले युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर दो साल तक लिवइन में रखा। आरोपी उसका दो बाद अबॉर्शन करा चुका है, वकील ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा करा दिया था। उसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। 

जहां इसी को लेकर महिला वकील ने को एसएसपी ऑफिस पर जोरदार हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस कर्मियों महिला वकील को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना भेज दिया है।

बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती हाई कोर्ट में वकील की प्रैक्टिस कर रही है। युवती करीब डेढ़ साल पहले टीपीनगर की रहने वाली अपनी सहेली की शादी में मेरठ पहुंची थी। तभी उसकी मुलाकात टीपीनगर क्षेत्र के रहने वाले शुभम सोम से हो गई शुभम वेद व्यसपुरी में पीजी हॉस्टल चलता है। किसी तरह शुभम ने महिला वकील का नंबर ले लिया और उसको मैसेज करने लगा बाद में उसने महिला वकील को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और 2 साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रखा,

महिला वकील का आरोप है कि आरोपी ने उसका दो बार अबॉर्शन भी कर दिया। शादी की जिद करने पर आरोपी ने महिला वकील को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया था जिसके बाद उसने आरोपी शुभम सोम के खिलाफ टीपी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया है। तभी से आरोपी फरार चल रहा है पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की इसी को लेकर महिला वकील सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची, 

उसने एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा से मिलकर बताया कि आरोपी कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है एसपी देहात ने उसे जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया लेकिन तभी महिला वकील उग्र हो गई और उसने एसएसपी ऑफिस परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। 

वही एसएसपी ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मी महिला वकील को समझने का प्रयास करते रहे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी बाद में पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेज दिया है पुलिस जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है।