Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से रोका तो पत्नी ने दी हत्या की धमकी, पति ने लगाई न्याय की गुहार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि जब उसने पत्नी को अन्य पुरुषों के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से रोका, तो उसे हत्या की धमकी दी गई।

आपको बता दें मूल रूप से अमरोहा निवासी संजीव कुमार की शादी छह महीने पहले सपना नाम की महिला से हुई थी। संजीव का आरोप है कि सपना पहले भी शादी कर चुकी है और शादी करके रुपए ऐंठने का काम करती है। वही युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर अनेक पुरुषों के साथ वीडियो बनाती है। जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी ने उस को मारने की धमकी दे रही है। उसके साथ लाखों रुपए की ठगी भी की है

युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके परिजन उससे लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। परेशान होकर युवक ने मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना कंकरखेड़ा पुलिस को एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें पति द्वारा अपनी पत्नी के ऊपर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा भी अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन सभी मामलों की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार इसमें आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।