Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

सरकार बदले न बदले पति कर रहा पत्नी बदलने की तैयारी, एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बोली पीड़िता

मेरठ लोक सभा चुनाव सरकार बदले न बदले लेकिन मेरठ में एक पति-पत्नि बदलने की तैयारी कर रहा है। पहली पत्नी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि वह 26 अप्रैल को वोट डालने की तैयारी कर रही थी तभी उसे पति द्वारा दूसरी शादी करने की जानकारी मिली, पति की दूसरी शादी मिलने की जानकारी मिलते ही पीड़िता पति की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई।

आपको बता दें बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची एक पीड़ित महिला ने बताया कि उसका शादी 2022 में माधवपुरम के रहने वाले शगुन चौधरी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही घर में कलेश के चलते महिला पति के खिलाफ कोर्ट में पहुंच गई। पीड़िता ने पति पर आरोप लगाया कि उसका पति 26 अप्रैल को दूसरी शादी कर रहा है। पीड़िता ने बताया वह वोट डालने की तैयारी कर रही थी लेकिन इस दुख भरी न्यूज़ से वह पूरी तरह विचलित हो गई है उसने कप्तान को प्रार्थना पत्र देते हुए पति द्वारा की जा रही दूसरी शादी पर रोक लगाते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पीड़ित महिला द्वारा शिकायती पत्र और शादी के फोटो देखने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने थाना पुलिस को मामले की जांचकर कार्यवाही का आदेश दिया है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा